• 57 minutes 46 seconds
    Aasara ke ghiuwa

    आसरा के घीउआ :- विरह भगवत्प्रेम को जगाये रखता है । उनसे मिलन की आशा ही प्रेम को जीवित रखता है । प्रभु के निरंतर स्मरण पर बल दे रहा है यह भजन ।

    #Kabir #Mira #Sadhguru #Guru

    21 August 2017, 7:12 am
  • 56 minutes 54 seconds
    Main banja bairagi

    मन बनजा वैरागी :- सांसारिक वैभव और भोगों का त्याग किए बिना भगवत्प्राप्ति दुष्कर है । भोगों की नश्वरता का प्रतिपादन करने वाला प्रेरणादायक यह भजन ।

    21 August 2017, 7:11 am
  • 52 minutes 27 seconds
    Swason ka kya bharosa

    श्वासों का क्या भरोसा :- संतों ने प्रत्येक श्वास को हीरे से भी बहुमूल्य माना है । यह भगवान का अनमोल उपहार है इसे व्यर्थ नहीं गँवाना चाहिए । इसलिए प्रत्येक श्वास पर प्रभु का स्मरण होता रहे इसी प्रेरणा के साथ प्रस्तुत है यह भजन ।

    #Kabir #Mira #Sadhguru #Guru

    21 August 2017, 7:10 am
  • 1 hour 4 minutes
    Alakh ke amal par charhe

    अलख के अमल पर :- प्रभु प्रेम में निमग्न साधक को सांसारिक वैभव आकर्षित नहीं कर पाते । भजन की जागृति हो जाने के पश्चात साधक की मस्ती का संकेत देता हुआ यह भजन ।

    #Kabir #Mira #Sadhgur #Guru

    21 August 2017, 7:08 am
  • 40 minutes 10 seconds
    Sant ki jaat na poochh gawara

    संत की जात न पूछ गँवारा :- ईश्वर पथ में जाति पाँति का भेद भाव नहीं चलता । जाति -पाँति और सम्प्रदाय का भेद रखने वाले समर्पण के साथ साधना में नहीं लग पाते । इसी दोष से सतर्क करता हुआ यह भजन ।

    #Kabir #Mira #Sadhguru #Guru

    21 August 2017, 7:07 am
  • 38 minutes 8 seconds
    Tera main didar diwana

    तेरा मैं दीदार दीवाना :- पूज्य गुरु महाराज कहा करते हैं - कि जिस व्यक्ति के मन में भगवान के लिए विरह वैराग्य और तड़पन नहीं है उसके लिए भगवान भी नहीं है । इसी आशय का है संत मलूकदास जी का यह भजन ।

    #Kabir #Mira #Sadhguru #Guru

    21 August 2017, 7:06 am
  • 49 minutes 27 seconds
    Tora man darpan kahalaye

    तोरा मन दरपन कहलाये :- मन ही मनुष्यों के बंधन और मोक्ष का कारण है । संकल्प - विकल्प का नाम मन है । मनुष्य जैसा संकल्प करता है वैसा ही हो जाता है, इसलिए सबको हमेशा शुभ संकल्प करना चाहिए । गीता में है कि वायु से भी तेज चलने वाला यह दुर्जय मन अभ्यास और वैराग्य द्वारा भली प्रकार वश में हो जाता है । मन की अपार क्षमताओं पर प्रकाश डालने वाला यह भजन प्रस्तुत है ।

    #Kabir #Mira #Sadhguru #Guru

    21 August 2017, 7:03 am
  • 1 hour 16 minutes
    Chet karo baba

    चेत करो बाबा - साधक को कहा गया है कि सदैव सचेतावस्था में रहकर भजन करें | माया की धार सर्वत्र है माया से सदैव डरना चाहिए | संत कबीर की वाणी का ओज एवम् उसकी यथार्थ एवम् ओजपूर्ण व्याख्या करते परमहंस स्वामी श्री अड़गड़ानन्द जी महाराज ।

    #Kabir #Mira #Sadhguru #Guru

    21 August 2017, 6:42 am
  • 8 minutes 53 seconds
    Guru Vandana

    Salutations to the Guru Maharaj - Param Pujya Swami Shri Paramhans Paramanand Ji Maharaj

    #Sadhguru #Guru #Paramhans #Paramanand #Prayer

    28 January 2017, 4:03 pm
  • 20 minutes 2 seconds
    Barahmasi Bhajan

    तानसेन महाराज के श्रीमुख से ‘‘बारहमासी’’ भजन - बारहमासी परम पूज्य परमहंस गुरु महाराज के श्रीमुख से ध्वनित साधनात्मक गायन है।

    #Sadhguru #Paramhansa #Paramananda #Tansen

    28 January 2017, 4:00 pm
  • 31 minutes 45 seconds
    Naihar dag lagal mori chunari

    ‘‘नैहर दाग लगल मोरी चुनरी।’’ - चित्त ही चुनरिया हैं। जो चित्त की दैवी प्रवृत्ति भगवान् तक की दूरी तय कराती है, वह सद्गुरु द्वारा प्राप्त होती है। उस चित्त पर प्रभु का रंग चढ़ता जाता है, प्रभु की आभा उतरने लगती है, चाँद और सूर्य की ज्योति छिप जाती है। यह साधनापरक भजन है।

    #Kabir #Mira #Sadhguru

    28 January 2017, 3:57 pm
  • More Episodes? Get the App